Broken Heart Shayari In Hindi

जब कोई इंसान किसी से सच्चे दिल और जान से प्यार करता है, और वही इंसान उसे छोड़कर दूर चला जाता है, तो दिल अंदर तक टूट जाता है। इस दर्द को ही हम broken heart कहते हैं। ऐसे हालात में इंसान पूरी तरह टूट जाता है, बिखर जाता है और अंदर से बहुत अकेला महसूस करता है।

जिस व्यक्ति से उसने सबसे ज्यादा प्यार किया होता है, वही जब धोखा दे या दूर हो जाए, तो जिंदगी में उदासी और खालीपन भर जाता है। कुछ भी अच्छा नहीं लगता और प्यार के नाम से भी नफरत सी होने लगती है।

इसी एहसास को समझते हुए हम आपके लिए यह Broken Heart Shayari in Hindi कलेक्शन लेकर आए हैं, जो आपके टूटे दिल के दर्द को शब्दों में बयां करने में मदद करेगा।

Read also this article: Exam Shayari in Hindi

Broken Heart Shayari

दर्द भी उन्हीं को मिलता है,
जो रिश्तों को दिल से निभाते हैं।

ऐसा नहीं है कि अब तेरी जुस्तजू नहीं रही,
बस टूट कर बिखरने की आरज़ू नहीं रही।

तेरी यादों के अलावा कुछ भी नहीं है मेरे पास,
टूटे ख्वाबों के अलावा कुछ भी नहीं है मेरे पास।

इस इश्क की किताब से बस दो ही सबक याद हुए,
कुछ तुम जैसे आबाद हुए, कुछ हम जैसे बर्बाद हुए।

सौ बार कहा दिल से चल भूल जा उसे,
पर दिल ने हर बार कहा तुम दिल से नहीं कहते।

Sad Broken Heart Shayari

हे ऊपर वाले एक एहसान कर दे मुझ पर,
इतना सा बता दे भूलना कैसे है दिल तोड़ने वाले को।

मुस्कुराने का मन तो बहुत करता है,
लेकिन बीता हुआ कल फिर से रुला देता है।

ऐ दिल थोड़ी सी हिम्मत कर,
दोनों मिलकर उसे भूल जाते हैं।

अगर सुकून से जीना है तो अकेले जीना सीख लो,
लोग तसल्ली देते हैं साथ नहीं।

ठोकर खाया हुआ दिल है साहब,
भीड़ से ज्यादा तन्हाई अच्छी लगती है।

Dil Tuta Shayari

तुमसे अच्छी तो तेरी यादें हैं यारा,
इन्होंने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा।

होंठों की हंसी को न समझ हकीकत-ए-जिंदगी,
दिल में उतर कर देख कितने टूटे हुए हैं हम।

मेरे ख्यालों में सिर्फ तुम हो,
तुम्हें कैसे भुला दूँ मैं।

इस दिल की धड़कन सिर्फ तुम हो,
तुम्हें कैसे निकाल दूँ मैं।

मुझे पता होता कि समय के साथ बदलना होता है,
तो शायद मैं भी बदल जाता।

Read also this article: Best Badmashi Shayari Hindi

Dil Tuta Shayari in Hindi

अजीब अंधेरा है तेरी महफ़िल में ऐ इश्क,
किसी ने दिल भी जलाया तो उजाला ना हुआ।

मुझे सिर्फ इतना बता दो इंतजार करूँ तुम्हारा या बदल जाऊँ तुम्हारी तरह।

हमको दिल से निकाला गया फिर शहर से भी,
हमको पत्थर से मारा गया फिर जहर से भी।

बहुत मासूम होते हैं ये आँसू भी,
ये गिरते उसी के लिए हैं जिनको कोई परवाह नहीं होती।

जब भी थोड़ा वक्त मिले बात कर लिया करो,
धड़कनों का क्या भरोसा कब बंद हो जाए।

Sad Shayari

जल्द महसूस होगा तुम्हें कि मेरा होना क्या था,
और मेरा ना होना क्या है।

सोचो कितनी मोहब्बत करता होगा वो शख्स,
जो अपने प्यार की खुशी के लिए उसे किसी और का होने देता है।

मोहब्बत एक हादसा कहो या फसाना,
जी तो मैं किसी में भी नहीं पाया।

कभी तुम्हारी जान थे हम,
आज तुम्हारे लिए अनजान हैं हम।

पहले मुझे भी इश्क का नशा था,
अब दिल टूटने के बाद नशे से इश्क हो गया।

Heart Touching Breakup Shayari

हर पल यही सोचता रहा कि कहाँ कमी रह गई मेरी चाहत में,
उसने इतनी शिद्दत से मेरा दिल तोड़ा कि आज तक नहीं संभल पाया।

वो एक हसीन घड़ी थी जो तुझमें घुल के निखर गई,
न जाने किसकी नजर लगी कि हम ऐसे बिखर गए।

तेरी दुनिया में मुझे एक पल दे दे,
मेरी बेरुखी जिंदगी को गुजरा हुआ कल दे दे।

सोना बनने चले थे, कांच भी ना रहे,
जैसे हम थे वैसे भी हम ना रहे।

दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं,
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं।

Read also this article: Sad Shayari Life 2 Line

Emotional Broken Heart Shayari

फूल शबनम में डूब जाते हैं,
जख्म मरहम में डूब जाते हैं।

जब आते हैं खत तेरे,
हम तेरे गम में डूब जाते हैं।

हर पल दिल में एक ही शोर है,
घना अंधेरा मेरे चारों ओर है।

तेरा मेरे सिवा भी कोई और है,
यही सोच कर दिल रोज़ रोता है।

तू अगर प्यार करेगा तो बिखर जाएगा,
यही लिखा था मेरे हाथ की लकीरों में।

Sad Love Breakup Shayari

टूट जाता है दिल मोहब्बत में,
मोहब्बत करके जाना।

आंसुओं को पीकर सीख लिया,
मैंने तेरे बिना जीना।

कैसा अजीब खेल है मोहब्बत का,
एक थक जाए तो दोनों हार जाते हैं।

एक फकीर ने कहा था,
चिंता ना कर वो भी रोएगा जो तुझे रुला रहा है।

मेरी बस इतनी सी ख्वाहिश है,
तेरी कोई ख्वाहिश अधूरी ना रहे।

Read also this article: Jaat Shayari in Hindi

निष्कर्ष

ब्रेकअप शायरी दिल के टूटे हुए जज़्बातों को शब्दों में बदलने का सबसे आसान और सच्चा तरीका है। यह शायरी न सिर्फ दर्द को बयान करती है बल्कि दिल को हल्का करने में भी मदद करती है। उम्मीद है कि यह शायरी कलेक्शन आपके दिल को छू गया होगा और आपने अपने एहसासों को इसमें महसूस किया होगा।

Leave a Comment